ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

सीवान में जीविकाकर्मी की हत्या, अपराधियों ने चाकू से गोदकर ली जान

SIWAN : सीवान में अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं. ताजा मामला जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है जहां एक जीविका कर्मी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान सारण जिले के रसौली गा

सीवान में जीविकाकर्मी की हत्या, अपराधियों ने चाकू से गोदकर ली जान
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : सीवान में अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं. ताजा मामला जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है जहां एक जीविका कर्मी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान सारण जिले के रसौली गांव के रामप्रवेश भगत के बेटे संजय कुमार के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, मृतक बसंतपुर में जीविका कार्यालय में समन्वयक के पद पर तैनात थे. 


परिजनों ने बताया कि वे जिला मुख्यालय से मीटिंग के बाद बसंतपुर बाइक से लौट रहे थे तभी सीवान-शीतलपुर स्टेट हाईवे-73 पर बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी व शहरकोला के बीच सुनसान जगह पर हमलावरों ने उसे रोक चाकू से कई जगहों पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी. 


इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.