ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादी

बिहार पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर बदमाश, बड़े वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी

Bihar Police News: सीतामढ़ी के भुतही थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: बिहार के सीतामढ़ी जिले के भुतही थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे तीन अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। 


भुतही थाना में पदस्थापित पीटीसी मनोज रजक अपने सहयोगी पुलिस बल के साथ गश्ती पर थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बसहिया गांव के रास्ते से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बसहिया जाने वाली सड़क पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। 


इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही वे भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान बसहिया निवासी सिकंदर खान के पास से एक अवैध पिस्तौल, एक मैगजीन और एक जिंदा कारतूस के साथ मोबाइल फोन बरामद किया गया। 


वहीं मड़पा निवासी मो. साबिक अहमद के पास से एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन तथा सिरसी निवासी फैयाज अहमद के पास से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिकंदर खान (बसहिया), मो. साबिक अहमद (मड़पा, कन्हौली थाना क्षेत्र) तथा फैयाज अहमद (सिरसी, नानपुर थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता