ब्रेकिंग
पटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपर

सीतामढ़ी में मिला अर्धनग्न युवक का शव, हत्या की आशंका

SITAMADHI : बिहार में अपराध का सिलसिला काम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में आए दिन कहीं न कहीं अपराधी अपने काले मंसूबों को अंजाम ने देते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामल

सीतामढ़ी में मिला अर्धनग्न युवक का शव, हत्या की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SITAMADHI : बिहार में अपराध का सिलसिला काम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में आए दिन कहीं न कहीं अपराधी अपने काले मंसूबों को अंजाम ने देते हैं।  इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है। यहां एक युवक का अर्धनग्न शव मिला है। जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी में सड़क किनारे एक गड्ढे से अर्धनग्न युवक का शव मिला है जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। यह घटना सोनबरसा थाना चित्र के सोनबरसा मलंगवा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। जिसके बाद इस बात की सुचना पुलिस को दे दी गई। वहीं, मौके पर पहुंच पुलिस बल द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। 


आपको बता दें कि, अभी तक इस अर्धनग्न अवस्था में मिले युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि, लोगों द्वारा यह अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि युवक पड़ोसी देश नेपाल का हो सकता है और इसकी हत्या की गई हो। लेकिन, जबतक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाती है तबतक कुछ भी कहना उचित नहीं है। युवक सिर्फ कच्छा पहना हुआ है जबकि उसका बॉडी का अन्य हिस्सा पूरी तरह से खुला हुआ है। बताया जा रहा है कि, आज सुबह जैसे ही लोग सड़क किनारे से गुजर रहे थे तभी लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े अर्धनग्न युवक के शव पर पड़ी। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई।  देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता