ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

सड़क पर सिपाही की पिटाई, युवकों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

NAWADA : बिहार पुलिस का मनोबल ऊंचा करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार राज्य के आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते रहते हैं लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर पुलिस टीम के ऊपर

सड़क पर सिपाही की पिटाई, युवकों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल
Santosh Singh
2 मिनट

NAWADA : बिहार पुलिस का मनोबल ऊंचा करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार राज्य के आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते रहते हैं लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर पुलिस टीम के ऊपर हमला भी होता रहा है। नवादा जिले में एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवकों ने एक सिपाही की जमकर पिटाई कर दी है। 


बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंटर की परीक्षा के दौरान सेंटर पर तैनात सिपाही का है। परीक्षा केंद्र पर तैनात सिपाही की किसी बात को लेकर कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई जिसके बाद युवकों ने सिपाही पिंटू कुमार की जमकर पिटाई कर दी। यह पूरी घटना आतौआ रोड स्थित मानस भारती इंटर परीक्षा केंद्र की है। सिपाही पिंटू कुमार यहीं ड्यूटी कर रहा था। 


युवकों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए सिपाही के ऊपर ईंट से हमला किया जिसके बाद सिपाही बेहोश हो गया। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही को गंभीर रुप से चोटें आई हैं। हालांकि इस मामले में अब तक किन लोगों के ऊपर कार्यवाई हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता