ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

शराब के नशे में थाने में ड्यूटी बजा रहे थे दारोगा बाबू, नाप दिया IPS अफसर ने

PATNA:बिहार में शराबबंदी की धज्जियां पुलिस वाले उड़ाने से बाज नहीं आ रहे। अब तो दारोगा बाबू शराब के नशे में ड्यूटी बजाने थाने भी पहुंच जा रहे हैं। लेकिन एक दारोगा को शराब पीकर ड्यू

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA:बिहार में शराबबंदी की धज्जियां पुलिस वाले उड़ाने से बाज नहीं आ रहे। अब तो दारोगा बाबू शराब के नशे में ड्यूटी बजाने थाने भी पहुंच जा रहे हैं। लेकिन एक दारोगा को शराब पीकर ड्यूटी बजानी महंगी पड़ गयी। दारोगा बाबू रंगे हाथ अधिकारी महोदय के हाथ चढ़ गये। फिर क्या था ड्यूटी बजाते-बजाते जेल का हवा खाने पहुंच गये।


मामला पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना का है जहां कार्यरत सब इंस्पेक्टर को आईपीएस प्रमोद कुमार ने रंगे हाथ शराब के नशे में पकड़कर  लिया।आईपीएस प्रमोद कुमार ने बताया कि बनमनखी थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह को शराब के नशे में डयूटी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह पी रहे हैं। इसके बाद बनमनखी थाना की पुलिस द्वारा जांच की गई तो शराब पीने की पुष्टि हो गई। इसके बाद हिरासत में लेकर उसे अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी में मेडिकल जांच कराया गया। जहां जांच में दारोगा के शराब पीने की पुष्टि हुई है।


अधिकारी ने बताया कि शराब पीते गये सब इंस्पेक्टर पर  प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रिंस कुमार ने बताया कि बनमनखी थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह को शराब की जांच के लिए लाया गया था। जिसमें अल्कोहल की मात्रा मिली है। जांच रिपोर्ट बनमनखी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

टैग्स