ब्रेकिंग
17,608 लोगों को जहरीले सांपों ने काटा, 205 की मौत, 3 दिन में 200 से ज्यादा इमरजेंसी कॉल✦भाजपा के भीतर ‘गला-काट’ प्रतिस्पर्धा ! पड़ोसी सांसद को जैसे ही शिक्षा मंत्री 'जोशी' के पास देखा, 'उम्रदराज' सांसद हो गए बेचैन, आनन-फानन में सोशल मीडिया में जारी की चिट्ठी....✦Bihar MLC Result: तीन स्नातक सीटों पर किसका चला जादू? नीरज-बंशीधर-एनके यादव की जीत, जानिए पूरा वोट डेटा✦चालान काटकर भूल गए? अब विभाग नहीं भूलेगा! जुर्माना नहीं भरा तो गाड़ी होगी लॉक, सड़क पर भी हो सकती है जब्ती✦MLC क्या होता है? विधायक से कितना अलग है विधान परिषद का सदस्य, जानिए सैलरी, पावर और मिलने वाली सुविधाओं की पूरी कहानी✦17,608 लोगों को जहरीले सांपों ने काटा, 205 की मौत, 3 दिन में 200 से ज्यादा इमरजेंसी कॉल✦भाजपा के भीतर ‘गला-काट’ प्रतिस्पर्धा ! पड़ोसी सांसद को जैसे ही शिक्षा मंत्री 'जोशी' के पास देखा, 'उम्रदराज' सांसद हो गए बेचैन, आनन-फानन में सोशल मीडिया में जारी की चिट्ठी....✦Bihar MLC Result: तीन स्नातक सीटों पर किसका चला जादू? नीरज-बंशीधर-एनके यादव की जीत, जानिए पूरा वोट डेटा✦चालान काटकर भूल गए? अब विभाग नहीं भूलेगा! जुर्माना नहीं भरा तो गाड़ी होगी लॉक, सड़क पर भी हो सकती है जब्ती✦MLC क्या होता है? विधायक से कितना अलग है विधान परिषद का सदस्य, जानिए सैलरी, पावर और मिलने वाली सुविधाओं की पूरी कहानी

शराबबंदी वाले राज्य में शराब की लूट: बीच सड़क पर पलटा पिकअप वैन, आम में छिपाकर लाई गई थी बड़ी खेप, सैकड़ों बोतल दारू ले भागे लोग

BEGUSARAI: बिहार में शाराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंच रही है। पुलिस की सतर्कता के बावजूद अवैध कारोबारी शराब को बिहार तक पहुंचाने

शराबबंदी वाले राज्य में शराब की लूट: बीच सड़क पर पलटा पिकअप वैन, आम में छिपाकर लाई गई थी बड़ी खेप, सैकड़ों बोतल दारू ले भागे लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में शाराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंच रही है। पुलिस की सतर्कता के बावजूद अवैध कारोबारी शराब को बिहार तक पहुंचाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। पिकअप वैन से आम में छिपाकर शराब की खेप बेगूसराय लाई गई थी लेकिन बीच सड़क पर पिकअप वैन पलट गया और लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई।


दरअसल, बछवारा थाना क्षेत्र के के रानी गांव स्थित एनएच 28 पर तेज रफ्तार पिकअप वैन बीच सड़क पर पलट गया। पिकअप वैन में लोड आम सड़क पर बिखर गया। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच उनकी नजर आम के कार्टन में छिपाकर रखी शराब की बोतलों पर पड़ी। फिर क्या था आम में शराब होने की बात जंगल मे लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ दिया और पिकअप वैन को अपने कब्जे मे ले लिया हालांकि इससे पहले सैकड़ों बोतल शराब लोग लूटकर भाग खड़े हुए। इस दौरान पिकअप ड्राइवर भी मौके से फरार हो गया। बता दें कि बिहार में जहरीली शराब पीने से अपतब कितने ही लोगों की जान जा चुकी है लेकिन शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता