ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

शराबबंदी वाले राज्य में सड़क उगल रही शराब: पुलिस से बचने का नायाब तरीका, सिबरेज से मिली लाखों की शराब

MUZAFFARPUR: बिहार में शराब को लेकर जहां हायतौबा मचा हुआ है तो वहीं धंधेबाज शराब तस्करी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने ऐसे ही नायाब तरीके का भंड

शराबबंदी वाले राज्य में सड़क उगल रही शराब: पुलिस से बचने का नायाब तरीका, सिबरेज से मिली लाखों की शराब
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में शराब को लेकर जहां हायतौबा मचा हुआ है तो वहीं धंधेबाज शराब तस्करी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने ऐसे ही नायाब तरीके का भंडाफोड़ किया है। उत्पाद विभाग की टीम ने अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर इलाके में छापेमारी कर सड़क के अंदर बने सिबरेज के चैंबर से शराब की खेप को जब्त किया है। जब्त किए गए 80 लीटर शराब अलग-अलग ब्रांड का है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई के बाद शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


पूरे मामले पर उत्पाद निरीक्षक कुमार अभिनव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की सड़क के नीचे सिबरेज के  गड्ढा में शराब को स्टॉक किया गया है। जमीन खोदकर तो कई बार शराब बरामद हो चुकी है लेकिन, यह पहला मामला था जिसमें सड़क के नीचे शराब होने की बात सामने आई। सूचना के आधार पर छापेमारी टीम मौके पर पहुंची। वहां पर ढलाई वाला रोड था, जो बस्ती के अंदर जाता था। रोड के बीचोबीच गोल आकार का स्लैब रखा हुआ दिखा। इसे देखकर टीम को संदेह हुआ तो स्लैब हटाया गया। अंदर से चार बोरियां शराब बरामद की गई। 


उत्पाद निरीक्षक ने बताया की शराब महंगे ब्रांड की थी। इसमें ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल स्टैग समेत अन्य ब्रांड थे। इसे जब्त कर लिया गया। उन्होंने कहा की घटनास्थल को देखकर प्रतीत हो रहा था की रोड बनने के बाद इसमें गड्ढा सिबरेज के लिए किया गया था। गड्ढे के अंदर छह फीट का गोल आकार का सीमेंट का ढाला हुआ रिंग मिला। इससे पानी का रिसाव होने से बचाने के लिए डाला गया था। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन, किसी ने कोई ठोस जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि शराब माफिया के खिलाफ उत्पात विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता