ब्रेकिंग
Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस

दारू के नशे में टल्ली होकर झूम रहा था दारोगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

SIWAN: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, बावजूद इसके शराब पीने और शराब के धंधे की ख़बरें आए दिन आती हैं. आम लोगों की तो छोड़िए खाकी वर्दी वाले पुलिसवालें ही जब शराबबंदी की धज्जियां

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

SIWAN: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, बावजूद इसके शराब पीने और शराब के धंधे की ख़बरें आए दिन आती हैं. आम लोगों की तो छोड़िए खाकी वर्दी वाले पुलिसवालें ही जब शराबबंदी की धज्जियां उड़ाते पकड़े जाते हैं, तो आप क्या कहेंगे. शराबबंदी कानून लागू करने वाली सुशासन 'राज' की पुलिस खुद दारू के नशे में झूम रही है.  


ताज़ा मामला है बिहार के सीवान जिले का, जहां शराब के नशे में टल्ली होकर झूम रहा एक ASI अरेस्ट हुआ है. दारू के नशे में धुत्त महादेवा ओपी थाना के एएसआई लालबाबू मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शराबी दारोगा को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मिययों के पसीने छूट गये. पुलिसकर्मियों ने बताया कि शराबी दारोगा को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. 


सूत्रों के मुताबिक एसपी अभिनव कुमार को किसी ने गुप्त सूचना दी थी कि शराब के नशे में दारोगा लालबाबू मांझी कानून की धज्जियां उड़ा रहा है. जिसके बाद एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराबी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके सर्विस रिवॉल्वर को भी जब्त कर लिया है. सदर अस्पताल में मेडिकल जांच में दारोगा में  100% अल्कोहल पाया गया है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता