ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

बिहार: शादी का झांसा देकर ब्वॉयफ्रेंड ने किया यौन शोषण, अश्लील वीडियो बना करने लगा ब्लैकमेल, फिर क्या हुआ जानें

DESK: ब्वॉयफ्रेंड के रवैय्ये से तंग आकर एक युवती ने पटना के फुलवारीशरीफ थाने में केस दर्ज कराया है। भोजपुर की रहने वाली 22 वर्षीय युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक न

बिहार: शादी का झांसा देकर ब्वॉयफ्रेंड ने किया यौन शोषण, अश्लील वीडियो बना करने लगा ब्लैकमेल, फिर क्या हुआ जानें
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: ब्वॉयफ्रेंड के रवैय्ये से तंग आकर एक युवती ने पटना के फुलवारीशरीफ थाने में केस दर्ज कराया है। भोजपुर की रहने वाली 22 वर्षीय युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने यौन शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। ब्वॉयफ्रेंड की इस करतूत से वह परेशान रहने लगी। वह वीडियो को डिलीट करने की अपील करती रही लेकिन वह उसकी बात मानने को तैयार नहीं था। आए दिन वह लड़की को सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो को अपलोड करने की धमकी देने लगा।


जिससे परेशान होकर युवती फुलवारीशरीफ थाने पहुंच गयी जहां उसने ऋतिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। युवती फुलवारीशरीफ में किराए के मकान में रहती है। वह भोजपुर की रहने वाली है। जबकि ऋतिक राज रुपसपुर थाना क्षेत्र के धनौत गांव के रहने वाला है। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।    


प्रेमी रितिक राज को फुलवारीशरीफ स्टेशन के पास लड़की ने मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही वह अपनी गर्लफ्रेंड मिलने पहुंचा पुलिस ने उसे मौके से धर दबोचा। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तब उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। जिसके बाद पुलिस में यौन शोषण के आरोपी को आज जेल भेज दिया। वही युवती का मेडिकल जांच कराया गया। पुलिस अब युवती का बयान न्यायालय में पेश करेगी।


दरअसल पटना के एक युवक को भोजपुर की युवती से प्यार हुआ। दोनों एक दूसरे से पिछले चार साल से छिपकर मिला करते थे। युवक ने शादी का झांसा देकर न सिर्फ संबंध बनाया बल्कि अश्लील वीडियो भी बनाया। लेकिन जब इसकी भनक लड़की को लगी तो उसने वीडियो डिलीट करने की बात कही। उसकी बात को युवक ने अनसुना कर दिया। जब युवती फिर वीडियो डिलीट करने की अपील की तब युवक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। उसके रवैय्ये से तंग आकर युवती ने फुलवारीशरीफ थाने में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। एफआईआई दर्ज होने के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को धड़ दबोचा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।