ब्रेकिंग
बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप✦ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप✦ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार

SDO साहब को भारी पड़ गया बाप-बेटे को पीटना, DM ने दिए जांच के आदेश

GAYA : गया जिले के कोंच प्रखंड के खजूरी पंचायत में नीमचक बथानी के अपर एसडीओ को बाप-बेटे के साथ मारपीट करना महंगा पड़ गया. दरअसल, मामला बस इतना था कि अपर एसडीओ धीरेंद्र कुमार खजूरी प

SDO साहब को भारी पड़ गया बाप-बेटे को पीटना, DM ने दिए जांच के आदेश
First Bihar
2 मिनट

GAYA : गया जिले के कोंच प्रखंड के खजूरी पंचायत में नीमचक बथानी के अपर एसडीओ को बाप-बेटे के साथ मारपीट करना महंगा पड़ गया. दरअसल, मामला बस इतना था कि अपर एसडीओ धीरेंद्र कुमार खजूरी पंचायत में विकास योजनाओं की जांच के लिए पहुंचे थे. उसी दौरान एक बच्चा उनसे गलती से टकरा गया था. फिर क्या था एसडीओ आग बबूला हो गए और उन्होंने बच्चे को बेदर्दी से पीटना शुरू कर दिया. इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और वायरल कर दिया. 


इतना ही नहीं अपने बेटे की पिटाई होता देख जब पिता उसे बचाने गया और पिटाई का कारण जानना चाहा तो एसडीओ ने उसकी भी पिटाई कर दी. अब इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला डीएम तक पहुंच गया. डीएम अभिषेक सिंह ने तुरंत मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. 


हालांकि इस मामले को लेकर लोगों ने गांव में भी खूब प्रदर्शन किया था. बाद में पंचायत के मुखिया पति एवं सरपंच पति के द्वारा बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया गया था. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.