ब्रेकिंग
Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?

स्कूल परिसर में खेल रहे बच्चे को एयरगन से मारी गोली, मौत के बाद तीन युवक फरार, दो को ग्रामीणों ने पकड़ा

BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां स्कूल परिसर में खेल रहे बच्चे को कुछ युवकों ने एयरगन से गोली मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना से परिजनों

स्कूल परिसर में खेल रहे बच्चे को एयरगन से मारी गोली, मौत के बाद तीन युवक फरार, दो को ग्रामीणों ने पकड़ा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां स्कूल परिसर में खेल रहे बच्चे को कुछ युवकों ने एयरगन से गोली मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन युवक मौके से फरार हो गये है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बेतिया अनुमंडल के श्रीनगर थाना क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाह टोली में बुधवार को खेल रहे दस वर्षीय बच्चे को कुछ युवकों ने एयरगन से गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से बिन्द टोली वार्ड 12 निवासी रकटू मुखिया के पुत्र भुटन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना पर पहुंची श्रीनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन मौके से फरार हो गये। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में भेज दिया गया है।


बताया जाता है कि सामुदायिक भवन में प्राथमिक विद्यालय चलता है। जहां दो शिक्षिका कार्यरत है। बुधवार को बारिश होने की वजह से विद्यालय में बच्चों की संख्या कम थी। करीब दर्जन भर बच्चे विद्यालय परिसर में खेल रहे थे। तभी इसी दौरान कुछ युवक एयर गन लेकर पहुंच गये। खेल-खेल में भुटन के गर्दन पर एयरगन सटाकर उसे डराने लगे।


 इस बीच एयरगन का ट्रिगर दब गया और गोली बच्चे को लग गयी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। तभी शोर होने पर ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया। तभी घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। इस दौरान अन्य तीन युवक मौके से फरार हो गया। 


थानाध्यक्ष निर्भय कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस मामले में अर्जुन कुमार तथा बुधन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीन युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का हाल बेहाल है। परिजन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता