ब्रेकिंग
NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटस

बड़ी खबर: SBI में दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, 16 लाख कैश समेत लाखों का सोना ले भागे बदमाश

JAMUI: इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सुबह सवेरे लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार को बैंक के खुलते ही बदमाश बैंक में घुस गए और बैंक में रखे

बड़ी खबर: SBI में दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, 16 लाख कैश समेत लाखों का सोना ले भागे बदमाश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JAMUI: इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सुबह सवेरे लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार को बैंक के खुलते ही बदमाश बैंक में घुस गए और बैंक में रखे सोना और चांदी के साथ करीब 16 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना भारतीय स्टेट बैंक की चकाई शाखा की है।


बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह मंगलवार को भी बैंककर्मी समय से बैंक पहुंच गए थे। जैसे ही बैंक का कामकाज शुरू हुआ, पांच की संख्या में बदमाश बैंक में घुस गए और सभी कर्मियों को गन प्वाइंट पर ले लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने बैंककर्मियों के साथ मारपीट भी की है। इस दौरान बदमाशों ने करीब 16 लाख रुपए के साथ साथ बैंक में रखे सोना और चांदी भी लूटकर फरार हो गए।


चकाई थाने से महज पांस सौ मीटर की दूरी पर हुई लूट की इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस बैंक और आसपास लगे सीटीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे जमुई एसपी डॉक्टर सौर्य सुमन ने बताया कि जमुई का चकाई इलाका बॉर्डर एरिया है, इसीलिए गिरीडीह जिला और देवघर जिला के SP से भी बात हुई है। सक्रिय अपराधियों की सूची मांगी गई है और जल्दी ही इस घटना का उद्भेदन कर दिया जाएगा। सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है और देवघर और गिरिडीह की पुलिस भी जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि बॉर्डर के इलाके को सील कर दिया गया है। जमुई एसपी से कहा कि बैंककर्मियों के द्वारा बताया गया है कि अपराधियों के पास बड़ा हथियार भी था। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि बैंक लूटने वाले अपराधी हैं या नक्सली, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


बड़ी खबर: SBI में दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, 16 लाख कैश समेत लाखों का सोना ले भागे बदमाश


बड़ी खबर: SBI में दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, 16 लाख कैश समेत लाखों का सोना ले भागे बदमाश

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता