ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

सासाराम में व्यवसायी से एक लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

SASARAM: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं और यही कारण है कि अपराधी एक के बात एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सासाराम का है जहां अपराधियों ने एक

सासाराम में व्यवसायी से एक लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं और यही कारण है कि अपराधी एक के बात एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सासाराम का है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। 


सासाराम के करगहर लखनपुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हथियारबंद अपराधियों ने एक हार्डवेयर दुकानदार से एक लाख रुपये लूट लिए और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये।


 घटना के संबंध में बताया जाता है कि जब हार्डवेयर दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर की ओर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया और मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। पीड़ित हार्डवेयर दुकानदार की पहचान लखनपुरा गांव निवासी सतीश चौधरी के रुप में हुई है। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।