ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Bihar Crime News: किसान की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी की तलाश जारी

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम चेनारी थाना क्षेत्र के औरैया गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 56 वर्षीय किसान रामाशीष सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम चेनारी थाना क्षेत्र के औरैया गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 56 वर्षीय किसान रामाशीष सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक, रामाशीष सिंह 7 अगस्त को अपने खेत के काम के लिए एक गाड़ी भाड़े पर लेकर निकले थे। इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी काफी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। कुछ दिन बाद उनका शव एक सुनसान इलाके में मिला, जहां हत्या की आशंका जताई जा रही है।


पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के स्पष्ट निशान हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे किसी विवाद या रंजिश की संभावना को भी परखा जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक के पुत्र गुरुचरण सिंह ने बताया कि पिता खेती के काम के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उन्होंने पुलिस से मृतकों को न्याय दिलाने की अपील की है और कहा कि परिवार इस सदमे से उबर नहीं पा रहा है।


मृतक के पुत्र गुरुचरण सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि "हमारा परिवार इस हादसे से टूट चुका है। हम चाहते हैं कि पुलिस इस हत्या की तह तक जाकर दोषियों को सजा दे। पिता जी बेहद मेहनती और नेकदिल इंसान थे।" चेनारी थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या की गहराई से जांच की जा रही है। किसी भी संदिग्ध को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN KUMAR

FirstBihar संवाददाता