ब्रेकिंग
पटना में जल्द तैनात होंगे एक नए ASP (नगर व्यवस्था), समन्वय स्थापित करना होगा काम पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर...3 माह चलेगा प्रोग्राम, विजय सिन्हा के पूर्व PS समेत 37 अफसरों की जिला में तैनाती,लिस्ट देखें...सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: 10 हजार दारोगा बहाली का रास्ता साफ, कॉलेजों में 9152 पद सृजितसीवान में रोड रेज का खूनी अंजाम: BJP नेता के भगिने की गोली मारकर हत्या, बहनोई गंभीरमधुबनी में ओलावृष्टि का कहर: पोते की शादी से पहले दादी की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली पटना में जल्द तैनात होंगे एक नए ASP (नगर व्यवस्था), समन्वय स्थापित करना होगा काम पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर...3 माह चलेगा प्रोग्राम, विजय सिन्हा के पूर्व PS समेत 37 अफसरों की जिला में तैनाती,लिस्ट देखें...सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: 10 हजार दारोगा बहाली का रास्ता साफ, कॉलेजों में 9152 पद सृजितसीवान में रोड रेज का खूनी अंजाम: BJP नेता के भगिने की गोली मारकर हत्या, बहनोई गंभीरमधुबनी में ओलावृष्टि का कहर: पोते की शादी से पहले दादी की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

Bihar Crime News: 90 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे पर हत्या का आरोप

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम के फजलगंज इलाके में 90 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटे सुदामा यादव को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फजलगंज स्थित दुर्गाकुंड इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला राजपातो कुंवर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से हत्या का आरोप उनके मानसिक रूप से विक्षिप्त पुत्र सुदामा यादव पर लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक, राजपातो कुंवर घर में अकेली थीं। अन्य परिजन किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान घर से अचानक चीख-पुकार की आवाज आई। जब आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि वृद्धा फर्श पर खून से लथपथ गिरी हुई थीं। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। प्राथमिक तौर पर यही आशंका जताई जा रही है कि यह चोट किसी भारी वस्तु से मारी गई है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका का बेटा सुदामा यादव मानसिक रूप से असंतुलित है और अक्सर आक्रामक व्यवहार करता है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को भी यही संकेत मिले हैं कि आरोपी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पुलिस ने सुदामा यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए आवश्यक मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।


सूचना पर मौके पर पहुंचे सासाराम एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि, "मामला काफी संवेदनशील है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। अभी सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।" मृतका राजपातो कुंवर, फजलगंज निवासी मोतीलाल यादव की पत्नी थीं। वह अपने अंतिम समय में अपने पुत्र सुदामा के साथ ही घर में रह रही थीं। घटना के समय अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, जिससे यह मामला और भी संदिग्ध बन गया है।


शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया। आरोपी पुत्र सुदामा यादव को हिरासत में लेकर मानसिक स्थिति की जांच की जा रही। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत एकत्र किए और जांच जारी है। "हम मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल एग्ज़ामिनेशन के बाद ही तय होगा कि यह हत्या है या किसी अन्य कारण से मृत्यु हुई है।"

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें