ब्रेकिंग
BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...Bihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामदअंडरगारमेंट में 1.34 किलो सोना छिपाकर दिल्ली पहुंचा बांग्लादेशी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तारपरीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मौका: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्मBCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...Bihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामदअंडरगारमेंट में 1.34 किलो सोना छिपाकर दिल्ली पहुंचा बांग्लादेशी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तारपरीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मौका: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्म

बिहार में देर रात खूनी खेल: दो सगे भाइयों को चाकू से गोदा, एक की मौत; दूसरे की हालत नाजुक

Bihar Crime News: सासाराम में देर रात दो सगे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका जताई जा रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर सासाराम से है, जहां शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरिया में बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है। बदमाशों ने दो सगे भाइयों को चाकू से गोद डाला है। इस घटना में पप्पू सिंह नामक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे भाई वकील सिंह को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


बताया जा रहा है कि पिछले महीने के 18 अप्रैल को भी इन लोगों के साथ मारपीट की गई थी। फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप पड़ोसियों पर ही लगा है। नल का पानी निकालने तथा बिजली का तार ले जाने को लेकर भुवनेश्वर तिवारी का परिवार तथा नागेंद्र तिवारी के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। 


दो साल पहले भी इस मामले को लेकर केस मुकदमा हुई थी। पिछले महीने के 18 अप्रैल को भी दोनों पक्ष में तनातनी हुआ था। लेकिन बीते रात जब एक तिलक समारोह से पप्पू सिंह तथा उनके भाई वकील सिंह लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए लोगों ने हमला कर दिया।


बदमाशों ने चाकू गोद कर पप्पू सिंह को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही उसके भाई वकील सिंह पर हमला हुआ है। जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मृतक के शव को शिव सागर थाना की पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर पहुंची है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता