ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

सरकारी नौकरी के नाम पर बिहार में की जा रही ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर योगदान देने पहुंच गया अभ्यर्थी, फिर क्या हुआ जानिए...

PATNA: सरकारी नौकरी के नाम पर लोगों को ठगने का मामला सामने आया है। नवादा के दो अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर तक हाथ में थमा दिया गया। जब दोनों पटना स्थित महिला एवं बाल विकास निगम क

सरकारी नौकरी के नाम पर बिहार में की जा रही ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर योगदान देने पहुंच गया अभ्यर्थी, फिर क्या हुआ जानिए...
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सरकारी नौकरी के नाम पर लोगों को ठगने का मामला सामने आया है। नवादा के दो अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर तक हाथ में थमा दिया गया। जब दोनों पटना स्थित महिला एवं बाल विकास निगम के दफ्तर में योगदान देने पहुंचे तब दोनों के ज्वाइनिंग लेटर को देख पदाधिकारी भी हैरान रह गये। उन्हें यह समझते देर नहीं लगी कि यह फर्जीवाड़ा का मामला है। 


विभाग के परियोजना निदेशक ने इसकी सूचना सचिवालय थाने की पुलिस को दी जिसके बाद थाने में केस दर्ज कराया गया। महिला एवं बाल विकास निगम के परियोजना निदेशक अजय श्रीवास्तव ने इस संबंध में यह जानकारी दी है कि महिला समेत दो लोग नियुक्ति पत्र लेकर विभाग में  डाटा इंट्री ऑपरेटर के पद पर योगदान देने आये थे। जब नियुक्ति पत्रों की जांच की गयी तब वह जाली पाया गया। 


मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गयी। उन्होंने बताया कि विभाग ने डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति के लिए विज्ञापन ही नहीं निकाला था। ऐसे में कोई बड़ा रैकेट इसके पीछे काम कर रहा है जो गांव के भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना रहा है। लोगों से उनकी गाढ़ी कमाई को लूटने की कोशिश की जा रही है। सरकारी नौकरी का झासा देकर ठगी की जा रही है।


 आमलोगों को उन्होंने यह भी जानकारी दी की महिला एवं बाल विकास निगम में बहाली यदि निकाली जाती है तो इस बात की सूचना वेबसाइट पर दी जाती है। सचिवालय थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की गहनता पूर्वक जांच कर रही है। इस पूरे रैकेट में शामिल लोगों का पता लगाने में पुलिस जुट गयी है।  




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें