ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार: वन विभाग की छापेमारी से हड़कंप, जंगली जानवरों के अवैध कारोबार का खुलासा, दो गिरफ्तार

CHHAPRA: छपरा में वन विभाग की टीम ने वन्य जीवों के अंगों के अवैध व्यापार के खिलाफ सघन छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान मौना चौक पर संचालित दो दुकानों से वन्य जीवों के कई अंगों को

बिहार: वन विभाग की छापेमारी से हड़कंप, जंगली जानवरों के अवैध कारोबार का खुलासा, दो गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: छपरा में वन विभाग की टीम ने वन्य जीवों के अंगों के अवैध व्यापार के खिलाफ सघन छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान मौना चौक पर संचालित दो दुकानों से वन्य जीवों के कई अंगों को जब्त किया गया है। इस छापेमारी के बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


गुप्त सूचना के आधार पर सारण वन विभाग ने रेंजर बांके पासवान और अन्य वनरक्षियों के नेतृत्व में मौना चौक पर रंजीत कुमार और आकाश गुप्ता की दुकानों पर छापेमारी की गई। जहां से कई वन्य जीव वस्तुएं बरामद हुई हैं। जिनका व्यापार वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रतिबंध है।


हाल के दिनों में बिहार में हुई यह सबसे बड़ी छापेमारी है। इसमें बाघ की खाल के टुकड़े, बाघ के पंजे, कछुए के खोले, साही की कांटा, विभिन्न सांपों की खाल, मृग के सींग मिले हैं। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। डीएफओ ने कहा कि इन अवैध वन्यजीव वस्तुओं की आपूर्ति के स्रोत और व्यापार के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

टैग्स