ब्रेकिंग
दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन

बिहार में सनसनीखेज वारदात: लाइब्रेरी से अगवा कर नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, चाकू दिखाकर जबरन किया गंदा काम

Bihar Crime News: सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, दो अन्य की तलाश जारी है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में रविवार को 17 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। तीन युवकों ने छात्रा और उसके दोस्त को लाइब्रेरी से अगवा कर लिया और चाकू दिखाकर धमकाते हुए पास के झाड़ियों में ले जाकर छात्रा से बारी-बारी से दुष्कर्म किया।


पीड़िता के परिजनों ने घटना की लिखित शिकायत एकमा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण किया और एसआईटी का गठन किया।  


एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य और नमूने जुटाए। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी को छपरा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक प्रक्रिया में भेजा गया।  


एकमा थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि तीन अभियुक्तों की पहचान की गई है। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदन में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना अंकित है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि-विरुद्ध को निरुद्ध किया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता