ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

शराब बेचने से मना करने पर पति करता था पिटाई, पत्नी ने उठा लिया ये बड़ा कदम..

DESK: पति अवैध शराब का धंधा करता था जिसका पत्नी अक्सर विरोध किया करती थी। हालांकि विरोध करने की सजा भी उसे मिलती थी। पति इस बात को लेकर अक्सर उसकी पिटाई किया करता था। लेकिन इस

शराब बेचने से मना करने पर पति करता था पिटाई, पत्नी ने उठा लिया ये बड़ा कदम..
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पति अवैध शराब का धंधा करता था जिसका पत्नी अक्सर विरोध किया करती थी। हालांकि विरोध करने की सजा भी उसे मिलती थी। पति इस बात को लेकर अक्सर उसकी पिटाई किया करता था। लेकिन इसके बावजूद वह रुकी नहीं उसने प्रण किया कि वह अपने पति को उसकी गलत कामों की सजा दिलाकर रहेगी। फिर क्या था उसने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। 


मामला रोहतास के दरिहट थाना क्षेत्र स्थित गोन्ही गांव की है। जहां एक पत्नी ने खुद अपने पति को गिरफ्तार कराया। महिला सुषमा देवी का पति मुन्ना महतो अवैध शराब का धंधा करता था। जिसे लेकर उसकी पत्नी सुषमा देवी अक्सर विरोध किया करती थी। पति से कहती थी की वह मजदूरी कर ले वह मंजूर है लेकिन शराब के धंधे को छोड़ दें। लेकिन उसकी बातों पर पति के कानों तक जूं तक नहीं रेंगती थी। उल्टे नसीहत देने पर वह पत्नी की पिटाई किया करता था। 


सुषमा के लाख समझाने के बावजूद मुन्ना शराब का धंधा नहीं छोड़ रहा था। जिससे आजिज होकर सुषमा ने अपने ही पति मुन्ना महतो के खिलाफ दरिहट थाने को सूचना दी। सुषमा ने पुलिस को बताया कि उसका पति अवैध शराब का धंधा करता है। लाख मना करने पर भी वह इस धंधे को छोड़ना नहीं चाहता है। 


महिला की इस शिकायत के बाद दरिहत थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह दल-बल के साथ गांव में पहुंचे और छापेमारी कर मुन्ना महतो को गिरफ्तार किया। मुन्ना महतों से पूछताछ की गयी जिसके निशानदेही पर घर के पास पुआल में छिपाकर रखे गये 15 लीटर देसी महुआ शराब को पुलिस ने बरामद किया। जिसके बाद  मुन्ना महतों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गयी और उसे जेल भेजा गया। पति को गिरफ्तार कराने वाली महिला की हिम्मत को देख लोग भी हैरान हैं। पति के खिलाफ महिला द्वारा उठाए गये इस कदम की चर्चा पूरे गांव में हो रही है।