ब्रेकिंग
राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...

शराब मामले में हिरासत में लिए गये मुखिया तो भड़के समर्थक, किया जमकर हंगामा

GOPALGANJ: गोपालगंज के बड़हरा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया वीरेंद्र प्रसाद के कपड़ा दुकान से शराब की 20 बोतलें बरामद होने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने नवनिर्वाचित मुखिया को ह

शराब मामले में हिरासत में लिए गये मुखिया तो भड़के समर्थक, किया जमकर हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज के बड़हरा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया वीरेंद्र प्रसाद के कपड़ा दुकान से शराब की 20 बोतलें बरामद होने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने नवनिर्वाचित मुखिया को हिरासत में ले लिया। इस बात की खबर जब उनके समर्थकों को लगी तब सभी सड़क पर उतर गये और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। 


इस दौरान समर्थकों ने गोपालपुर थाने के सेमरा मोड़ के पास आगजनी कर जमकर हंगामा मचाया और मुखिया की रिहाई की मांग की। इस दौरान यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बूझाकर यातायात को बहाल कराया। इस संबंध में पूछे जाने पर उत्पाद अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मुखिया की गिरफ्तारी नहीं हुई है बल्कि पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 


उनकी दुकान से शराब मिलने के मामले में पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। जबकि नवनिर्वाचित मुखिया वीरेंद्र प्रसाद का कहना है कि वे अपने कपड़े की दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने घर के पास छापेमारी की। जहां से शराब की बोतलें बरामद की गयी है। 


जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है। मुखिया का यह भी कहना है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उनकी जीत से लोग घबराए हुए है और उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोग अपने मंसूबे में कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। वही छपरा के कोपा पुलिस ने रेवाड़ी पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सुनील राजभर के घर भी छापेमारी की। इस दौरान मुखिया के घर से शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।