ब्रेकिंग
Bihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar News: राबड़ी देवी खाली करेंगी 10 सर्कुलर रोड आवास, लालू यादव के लिए नए बंगले में लगेगा रैंप और लिफ्टBihar weather: पटना समेत दक्षिण बिहार में गर्मी का कहर, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टआरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटरBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar News: राबड़ी देवी खाली करेंगी 10 सर्कुलर रोड आवास, लालू यादव के लिए नए बंगले में लगेगा रैंप और लिफ्टBihar weather: पटना समेत दक्षिण बिहार में गर्मी का कहर, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टआरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर

संतान नहीं होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को मार डाला, आरोपी पति और ससुर गिरफ्तार

NAWADA: नवादा में संतान नहीं होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के पकरी गांव की है। घटना को अंजाम देने के बाद ससुराले बिना मायके वालों क

संतान नहीं होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को मार डाला, आरोपी पति और ससुर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा में संतान नहीं होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के पकरी गांव की है। घटना को अंजाम देने के बाद ससुराले बिना मायके वालों को बताये ही लाश का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे लेकिन तभी पुलिस पहुंच गयी और शव को जब्त कर लिया। फिर मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर पति और ससुर को गिरफ्तार किया गया। 


मृतका की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र निवासी सुनील कुमार की बेटी 29 वर्षीय पम्पी के रुप में हुई है। 8 साल पहले उसकी शादी पकरी गांव निवासी शैलेंद्र सिंह के बेटे नीतीश कुमार के साथ हुई थी लेकिन अब तक संतान नहीं थे। जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। इस बात को लेकर ससुरालवाले भी उसे प्रताड़ित किया करते थे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी। 


कुछ दिन पहले पति और ससुरालवालों ने संतान नहीं होने पर मारपीट की थी। महिला की तबीयत बिगड़ी तो उसे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से पटना ले जाया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रात में ही शव पकरी गांव लाया गया। गुरुवार की सुबह शव को जलाने के लिए गांव के श्मशान घाट ले जाया गया था। इसकी सूचना किसी ने पिता को दे दी।


तब पिता ने इसकी सूचना अकबरपुर थाना को दी। सूचना के बाद थानाध्यक्ष अजय कुमार दल बल के साथ पहुंचे और श्मशान घाट से शव को बरामद कर लिया। वहीं से मृतक के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता