ब्रेकिंग
विश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालतिरुपति लड्डू में शुद्ध घी की जगह रिफाइंड पाम ऑयल, ED ने कंपनी के मालिक को किया अरेस्टAnant Singh, : ‘मोकामा की धरती पर पैदा हुआ हूं’... अनंत सिंह को नीरज की खुली चुनौती, बोले- ब्रह्माणी मंदिर चलो, कसम खाकर बताओ मर्डर किसने कियाचर्चित शिक्षक और बॉलीवुड एक्टर सत्यकाम आनंद के पिता का निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसविश्वकर्मा पूजा जुलूस में 2 की मौत के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने डंपर फूंका; पुलिस पर पथराव, सड़क जामविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालतिरुपति लड्डू में शुद्ध घी की जगह रिफाइंड पाम ऑयल, ED ने कंपनी के मालिक को किया अरेस्टAnant Singh, : ‘मोकामा की धरती पर पैदा हुआ हूं’... अनंत सिंह को नीरज की खुली चुनौती, बोले- ब्रह्माणी मंदिर चलो, कसम खाकर बताओ मर्डर किसने कियाचर्चित शिक्षक और बॉलीवुड एक्टर सत्यकाम आनंद के पिता का निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसविश्वकर्मा पूजा जुलूस में 2 की मौत के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने डंपर फूंका; पुलिस पर पथराव, सड़क जाम

ग्रामीण डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, घर के दरवाजे पर बदमाशों ने बरसाईं तोड़बड़तोड़ गोलियां

समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के केसौरा गांव में ग्रामीण चिकित्सक मोहम्मद शाहीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर के दरवाजे पर सो रहे चिकित्सक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है। हसनपुर थाना क्षेत्र के केसौरा गांव में अपराधियों ने ग्रामीण चिकित्सक मोहम्मद शाहीन की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद एक बार फिर जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।



बताया जा रहा है कि चिकित्सक अपने दरवाजे पर सोए हुए थे, इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 



हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भी काफी आक्रोश है। 



नाराज लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और हत्या के मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता