ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

Bihar Crime News: हॉस्टल में नौंवी के छात्र का शव फंदे से लटकता मिला, इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित एक निजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे नौंवी क्लास के छात्र का शव फंदे से लटकता मिला।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित एक निजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे नौंवी क्लास के छात्र का शव फंदे से लटकता मिला। जैसे ही इस घटना की जानकारी फैली, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक छात्र की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ गांव निवासी राजेश कुमार ठाकुर के 15 वर्षीय पुत्र प्रशांत ठाकुर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर समस्तीपुर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।


जानकारी के अनुसार, प्रशांत ठाकुर वीर कुंवर सिंह कॉलोनी स्थित एक निजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। वह छठ पूजा के बाद तीन दिन पहले ही अपने गांव से हॉस्टल वापस लौटा था। सोमवार की सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो अन्य छात्रों और हॉस्टल संचालक को शक हुआ। जब खिड़की से झांका गया तो देखा गया कि छात्र गमछे के सहारे पंखे से लटका हुआ है। दरवाजा तोड़कर जब उसे नीचे उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक विभाग की टीम से भी जांच करवाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का।


वहीं, मृतक के परिवारजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अब तक परिवार की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रशांत मानसिक रूप से बिल्कुल सामान्य था और पढ़ाई में भी अच्छा था। वे इस घटना को हत्या की साजिश बता रहे हैं और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता