ब्रेकिंग
Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम

साली के प्यार में पागल हुआ जीजा, खुद पर चलवायी गोली, जाने क्या है पूरा मामला...

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक शादीशुदा साली के चक्कर में पड़े जीजा ने अपने साढ़ू को फंसाने के लिए खुद पर ही गोली चलवायी लेकिन उसका यह षड्यंत्र ज्यादा दिनों तक नहीं छिप प

साली के प्यार में पागल हुआ जीजा, खुद पर चलवायी गोली, जाने क्या है पूरा मामला...
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक शादीशुदा साली के चक्कर में पड़े जीजा ने अपने साढ़ू को फंसाने के लिए खुद पर ही गोली चलवायी लेकिन उसका यह षड्यंत्र ज्यादा दिनों तक नहीं छिप पाया आखिरकार उसे जेल की हवा खानी पड़ गयी। 


यह बात सभी जानते हैं कि जीजा और साली के बीच मजाक का रिश्ता होता है लेकिन जब बात आगे बढ़ जाए तो घर में लड़ाई के सिवाय कुछ भी नहीं बचता है। प्यार ऐसा परवान चढ़ता है कि कभी-कभी लोग एक दूसरे को मारने और फंसाने के लिए षड्यंत्र तक चलने लगते हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी के तल्खापुर इलाके का जहां एक जीजा की करतूत निकलकर सामने आ गयी है। 


अपनी शादीशुदा साली की जिन्दगी बर्बाद करने में जीजा ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। साली के प्यार में जीजा इस कदर पागल हो गया कि अपने साढ़ू को ही जेल भेजवाने की साजिश रच डाली। जीजा मुन्ना कुमार निर्मल ने खुद पर गोली चलवायी लेकिन जब उनके ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया तब पूरे मामले से पर्दा हट सका और जीजा की करतूत सामने आ गयी। 


सीतामढ़ी एसपी ने हर किशोर राय ने बताया कि मुन्ना ने 31 मार्च को खुद पर गोली चलवाई थी और अपने साढ़ू के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने जब उसके ड्राइवर को पकड़ा तब इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ गयी। दरअसल मुन्ना अपनी शादीशुदा साली से प्यार करता है उसे पाने के लिए जीजा किसी भी हद तक जाने को तैयार था। 


साली और उसके प्यार के बीच में आ रहे साढ़ू को वह फंसाना चाहता था उसे जेल की हवा खिलवाना चाहता था ताकि उसके जेल जाने के बाद वह साली से मिल सके और बात आगे बढ़े लेकिन उसकी यह मंशा पूरी नहीं हो सकी। दूसरों को जेल पहुंचाने वाला मुन्ना आज खुद जेल भेजा गया है।   

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता