ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने 2 घंटे के अंदर चोर को पकड़ा, CO आवास में चोरी करने पहुंचा था हड्डी

सहरसा के सिमरीबख्तियारपुर में सीओ आवास में चोरी के प्रयास का मामला। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने 2 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटर बरामद की।

बिहार न्यूज
मोटर चोर गिरफ्तार
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सिमरीबख्तियारपुर के अंचलाधिकारी (सीओ) के सरकारी आवास में चोरी की कोशिश किये जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर चोर को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए सिमरीबख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि एक युवक सीओ शुभम वर्मा के सरकारी आवास में घुसकर पानी की मोटर खोलने का प्रयास कर रहा था। 


इसी दौरान सीओ की पत्नी की नजर उस युवक पर पड़ गई। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। हालांकि, आरोपी की पूरी करतूत आवास परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद सीओ शुभम वर्मा ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए सिमरी बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। 


प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू कर दी। तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के माखन टोला निवासी राजकिशोर पासवान के पुत्र रोमित कुमार उर्फ हड्डी के रूप में की गई है।


 पुलिस पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के पास से चोरी की गई एक मोटर भी बरामद कर ली गई है। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी को सहरसा न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चोरों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास भी बढ़ा है। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता