ब्रेकिंग
बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारबाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

SAHARSA NEWS: कोडीनयुक्त कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार दो फरार, नये साल के जश्न में खपाने की थी तैयारी

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2200 बोतल प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि दो तस्कर भागने म

SAHARSA NEWS: कोडीनयुक्त कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार दो फरार, नये साल के जश्न में खपाने की थी तैयारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2200 बोतल प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि दो तस्कर भागने में सफल रहे। बता दें कि सहरसा के पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर जिले में अवैध शराब और कोडीनयुक्त कफ सिरप के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन और तस्करों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


  •  सौरबाजार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप लेकर भवटिया की तरफ से सौरबाजार की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सौरबाजार थाना पुलिस की एक टीम ने भवटिया रौता के बीच स्थित पुल के पास वाहन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने भवटिया की ओर से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो को आते देखा। पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो में बैठे तीन युवक उतरकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।


  •  पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें से 2200 बोतल प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा खोकसी वार्ड नंबर 1 निवासी मो० सुएब के पुत्र मो० जावेद के रूप में हुई है। पुलिस ने जावेद को बरामद कफ सिरप के साथ गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। 


  • जावेद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस भागे हुए दो अन्य अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई में पुनि सह सौरबाजार थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन, पुअनि दयानंद ओझा, सअनि गोपी राम, पीटीसी सुबोध कुमार सिंह/डायल 112 सहित सौरबाजार थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। यह कार्रवाई सहरसा पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का एक हिस्सा है। 
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता