ब्रेकिंग
Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : बिहार में एक और लड़की से सरेआम छेड़खानी, मंदार पर्वत का वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस

पटना के इन शातिर ठगों से रहें सावधान ! साफ करने का झांसा देकर 2 लाख के उड़ाये जेवर

PATNA: राजधानी पटना के इन दो शातिर ठगों से सावधान हो जाईए. कहीं ऐसा ना हो कि कहीं अगला नंबर आपका आ जाए. दरअसल ये दो ठग बड़े ही शातिर तरीके से महिलाओं को अपने झांसे में फंसाते

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के इन दो शातिर ठगों से सावधान हो जाईए. कहीं ऐसा ना हो कि कहीं अगला नंबर आपका आ जाए. दरअसल ये दो ठग बड़े ही शातिर तरीके से महिलाओं को अपने झांसे में फंसाते हैं, फिर उनके जेवर पर हाथ साथ कर लेते हैं. पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के सचिवालय पार्क के पास रहने वाली एक महिला के दो लाख के जेवर पर इन शातिरों ने हाथ साफ कर लिया है.


जेवर साफ करने का झांसा देकर ये ठग महिला के 2 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गये. पीड़ित महिला पूजा के बयान पर पत्रकार नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है. ठगी के बाद भागते हुए दोनों शातिरों की फोटो सीसीटीवी में कैद हुई है. पीड़िता के पति कंकड़बाग में रेस्टोरेंट चलाते हैं. पति चंदन ने बताया कि दोनों शातिरों ने उनकी पत्नी से कहा कि वो जेवर साफ करके बिल्कुल नया जैसा कर देंगे.


शातिर ने अपनी जेब से एक पायल निकाला और उनकी पत्नी को साफ करके नया जैसा बनाकर दिखा दिया. दोनों ठगों ने केमिकल से पायल साफ किया. जिसके बाद ठग ने पूजा से उसके गहने साफ करने के लिए मांगे. पूजा ने अपने सारे गहने ठगों को दे दिये, फिर दोनों ने पूजा से गर्म पानी मांगा. पानी लेकर पूजा जब बाहर आई तब तक दोनों ठग करीब 2 लाख रुपये के उसके सारे गहने लेकर फरार हो चुके थे. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगों की तलाश कर रही है. पुलिस ने जल्द ही शातिर ठगों को गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन दिया है.


टैग्स