ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Crime News: बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं! मंदिर से प्राचीन मूर्तियों को चुरा ले गए शातिर चोर, ऐसे हुआ खुलासा

Bihar Crime News: खबर सासाराम से है, जहां चेनारी के गुप्ता धाम स्थित मंदिर से धातु के चार प्राचीन मूर्तियों को चुरा लिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो मूर्ति चोर को गिरफ्तार क

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: खबर सासाराम से है, जहां चेनारी के गुप्ता धाम स्थित मंदिर से धातु के चार प्राचीन मूर्तियों को चुरा लिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो मूर्ति चोर को गिरफ्तार किया है तथा इन दोनों के निशानदेही पर छापामारी कर चोरी के चारों मूर्तियां बरामद कर ली है। इस दौरान चोरी की मूर्ति खरीदने वाले दो शख्स भी गिरफ्तार कर लिया गया है।  नित्क्


बताया जाता है कि शनिवार की रात चोरों ने कैमूर पहाड़ी पर स्थित गुप्ता धाम मंदिर से चार प्राचीन मूर्तियों को चुरा लिया था। जिसे चेनारी के तेलारी स्थित दो शख्स को बेच दिया गया था। मंदिर के पुजारी ने इस मामले में चेनारी थाना में मुकदमा दर्ज कराया तथा आसपास के ही तीन लोगों पर शक भी जाहिर किया। 


पुलिस ने जब इस संबंध में उगहनी के ज्वाला पासवान एवं काजू शर्मा नामक युवको को पकड़ के पूछताछ की तो इन लोगों ने अपना अपराध स्वीकार किया तथा साथ में रवि कुमार नामक एक अन्य युवक की भी संलिप्तता बताई। इन लोगों ने बताया कि तेलारी के नंदलाल सेठ तथा छोटेलाल कुमार से चारों मूर्तियां बेची गई है। पुलिस ने नंदलाल सेठ तथा छोटेलाल के यहां छापामारी कर चारों प्राचीन मूर्तियां बरामद कर ली है। 


साथ ही मूर्ति चुराने वाले ज्वाला पासवान, काजू शर्मा तथा मूर्ति खरीदने वाले छोटेलाल एवं नंदलाल सेठ उर्फ चंदन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में रवि कुमार नामक एक मूर्ति चोर फरार बताया जाता है। बता दें कि चोरी गए तमाम मूर्तियां बेसकीमती है। प्राचीन पीले धातु की काली, लक्ष्मी, दुर्गा तथा पंचमुखी गणेश जी की मूर्ति है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता