ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

18 घंटे की पूछताछ में ईडी के सामने टूटा शौविक, रिया के भाई ने कई अहम राज उगले

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ी कार्रवाई में प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक के चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ की है। ईडी ने शौविक चक्रवर्ती से 18 घंटे तक म

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ी कार्रवाई में प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक के चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ की है। ईडी ने शौविक चक्रवर्ती से 18 घंटे तक मैराथन पूछताछ की है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में शौविक से यह पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि ईडी की शुरुआती पूछताछ में सवालों का सीधे-सीधे जवाब नहीं देने वाले शौविक चक्रवर्ती इस लंबी पूछताछ में आखिरकार टूट गए हैं और उन्होंने ईडी के सामने कई अहम राज उगल दिए हैं। 


दरअसल प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को भी शौविक चक्रवर्ती से पूछताछ की थी लेकिन शुक्रवार को ईडी का पूरा फोकस रिया चक्रवर्ती के ऊपर था। रिया चक्रवर्ती से ईडी ने घंटों पूछताछ की थी और इसी दौरान शौविक से तकरीबन 2 घंटे तक पूछताछ हुई थी लेकिन प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को एक बार फिर शौविक चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया था और सुबह से लेकर देर रात तक उनसे पूछताछ की गई। शौविक ईडी हेडक्वार्टर में 18 घंटे तक रहे और जब निकले तो उनके चेहरे पर थकान साफ तौर पर महसूस की जा सकती थी। 


शौविक चक्रवर्ती से हुई पूछताछ को लेकर सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आई है उसमें सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खातों से लिया और शौविक के अकाउंट में ट्रांसफर की गई रकम साथ ही साथ हर छोटी-बड़ी ट्रांजैक्शन पर ईडी ने लंबी पूछताछ की है। इतना ही नहीं दोनों कंपनियों में जिसमें शौविक और रिया चक्रवर्ती भी डायरेक्टर हैं उनसे जुड़ी पूछताछ भी की गई है। शौविक चक्रवर्ती से ईडी ने यूरोप दौरे को लेकर जब सवाल करना शुरू किया तो कई ऐसे जवाब आए जो बड़े खुलासे कर गए। अब ईडी शौविक और रिया के साथ-साथ ही दोनों चार्टर्ड अकाउंटेंट के बयानों का मिलान करेगी। संभव है कि शौविक के बाद अब ईडी रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।

टैग्स