ब्रेकिंग
री-नीट परीक्षा ब्लैकलिस्टेड कंपनी को मिला था बायोमेट्रिक्स का ठेका: बिहार में बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, अब तक 30 गिरफ्तारबिहार में बेखौफ हुए बदमाश: गिट्टी कारोबारी की गोली मारकर की हत्या, वारदात से इलाके में सनसनीबिहार के सरकारी स्कूलों में नामांकन के आधार पर तय होंगे शिक्षकों के पद, नई गाइडलाइन जारीबिहार में पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब इंस्पेक्टर संभालेंगे 425 थानों की कमान, DGP ने जारी किया आदेशबिहार का मौसम: आज भी उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, इस दिन से रफ्तार पकड़ सकता है मानसूनरी-नीट परीक्षा ब्लैकलिस्टेड कंपनी को मिला था बायोमेट्रिक्स का ठेका: बिहार में बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, अब तक 30 गिरफ्तारबिहार में बेखौफ हुए बदमाश: गिट्टी कारोबारी की गोली मारकर की हत्या, वारदात से इलाके में सनसनीबिहार के सरकारी स्कूलों में नामांकन के आधार पर तय होंगे शिक्षकों के पद, नई गाइडलाइन जारीबिहार में पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब इंस्पेक्टर संभालेंगे 425 थानों की कमान, DGP ने जारी किया आदेशबिहार का मौसम: आज भी उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, इस दिन से रफ्तार पकड़ सकता है मानसून

रिश्वतखोर बीसीओ गिरफ्तार, 35 हजार रुपये घूस लेते निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

AURANGABAD : औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के बीसीओ अंकेश पासवान को निगरानी टीम में 35 हजार रुपये घुस लेते गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, व

रिश्वतखोर बीसीओ गिरफ्तार, 35 हजार रुपये घूस लेते निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के बीसीओ अंकेश पासवान को निगरानी टीम में 35 हजार रुपये घुस लेते गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश कुमार ने निगरानी में बीसीओ के खिलाफ पैसे के भुगतान के लिए अवैध राशि मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद निगरानी टीम ने कार्रवाई करते हुए बीसीओ को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. 


बताया जा रहा है कि जब मंडल अध्यक्ष गिरीश कुमार 35 हजार रुपये लेकर प्रखंड सहकारिता कार्यालय पहुंचे तो यहां पैसे देने के साथ ही बीसीओ को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद निगरानी विभाग की टीम प्रखंड बीसीओ को अपने साथ गिरफ्तार कर लेकर चली गई. 


मंडल अध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि उनका करीब 10 लाख रुपए का भुगतान काफी समय से लंबित था. ट्रांसपोर्टिंग और अन्य भुगतान के बदले प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के द्वारा पैसों की मांग की जा रही थी. इधर जिला प्रशासन ने बयान जारी करते हुए कहा है कि सरकार द्वारा जिला स्तरीय एवं राज्यस्तरीय निगरानी समिति एवं धावा दल का गठन करते हुए नियंत्रण कक्ष नंबर जारी किए गए थे जिन पर प्राप्त  शिकायतों पर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. 


गिरीश कुमार के शिकायत के बाद निगरानी टीम ने मामले के सत्यापन के लिए टीम बनाई और जब घतान्स्थल पर पहुंचे तो बीसीओ अंकेश कुमार को 35 हजार रुपये घुस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया. फिलहाल गिरफ्तार प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया है और उनके खिलाफ सबूत इकठ्ठा कर विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता