ब्रेकिंग
अब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेअब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगे

रिंटू सिंह हत्याकांड मामले में मंत्री के भतीजे पर पुलिस ने रखा 50 हजार का इनाम

PURNEA : पूर्व जिप सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी आशीष कुमार सिंह उर्फ अठिया की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने अब ईनाम रख दिया है. पुलिस अधीक्षक दयाशंकर न

रिंटू सिंह हत्याकांड मामले में मंत्री के भतीजे पर पुलिस ने रखा 50 हजार का इनाम
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : पूर्व जिप सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी आशीष कुमार सिंह उर्फ अठिया की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने अब ईनाम रख दिया है. पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है. बताते चलें कि पिछले वर्ष 11 नवंबर को सरसी में हुई हत्या के बाद से अठिया सुर्खियों में आया था. आरोपी सूबे की एक मंत्री का भतीजा बताया जाता है.


पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने बताया कि पूर्व जिप सदस्य हत्याकांड मामले के फरार अपराधी आशीष कुमार सिंह उर्फ अठिया  के खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. पुलिस की कई टीम ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर बिहार और उत्तरप्रदेश के कई ठिकानों पर छापेमारी भी की थी लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका.


इस मामले को लेकर एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द फरार अपराधी की गिरफ्तारी हो इसको लेकर पुलिस टीम को भी लगाया गया है. उन्होंने कहा कि बनमनखी एसडीपीओ और थानाध्यक्ष को कई तरह की दिशा निर्देश भी दिए गए हैं. 


एसपी ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी. सरसी थाना क्षेत्र के रहने वाले कुख्यात अपराधी आशीष कुमार सिंह उर्फ अठिया पूर्णिया जिले के पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. 


इस मामले में मृतक रिंटू सिंह की पत्नी जिला परिषद सदस्य अनुलिका सिंह के द्वारा मुख्य अभियुक्त आशीष कुमार सिंह समेत अन्य लोगों को बनाया गया था. इससे पहले आरोपी अठिया के घर की पुलिस कुर्की जब्ती कर चुकी है. 

टैग्स