ब्रेकिंग
Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar Weather News : दिवाली की आतिशबाजी ने बिहार की हवा में घोला जहर, बेगूसराय का AQI 548 पहुंचा; पटना समेत कई जिलों में सांस लेना मुश्किल...✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी

रिया और मुंबई पुलिस का राज खुल गया, डीसीपी बांद्रा के लगातार संपर्क में थी सुशांत की गर्लफ्रेंड

DESK : सुशांत केस से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती लगातार मुंबई पुलिस के संपर्क में थी। मुंबई पुलिस के साथ उनकी सांठगांठ की खबरें अ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : सुशांत केस से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती लगातार मुंबई पुलिस के संपर्क में थी। मुंबई पुलिस के साथ उनकी सांठगांठ की खबरें अब प्रमाणित होती दिख रही हैं। रिया चक्रवर्ती और बांद्रा के डीसीपी के बीच लगातार फोन पर बातचीत हो रही थी। बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमूखे से रिया चक्रवर्ती की 4 दफे फोन पर बातचीत हुई। 


हालांकि दोनों के बीच यह बातचीत बेहद छोटी रही है। 28 सेकेंड से लेकर 1 मिनट के अंदर या बातचीत खत्म हो गई। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या केवल इंडिकेशन के लिए रिया चक्रवर्ती और अभिषेक त्रिमूखे के बीच बातचीत हुई कहीं ऐसा तो नहीं कि डीसीपी बांद्रा और रिया के बीच व्हाट्सएप कॉल के जरिए लगातार बातचीत होती रही। रिया के कॉल डिटेल से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक जून महीने में दोनों के बीच दो दफे बातचीत हुई है जबकि जुलाई में भी दो बार बातचीत हुई। 21 जून को डीसीपी और रिया के बीच 28 सेकंड तक बातचीत हुई है। 


संभव है कि डीसीपी बांद्रा जांच का हवाला देकर इस बातचीत को स्वीकार कर ले लेकिन 1 मिनट से कम के वक्त में दोनों के बीच आखिर क्या बात हुई यह जानना बेहद दिलचस्प होगा। इस मामले पर रिया और डीसीपी की तरफ से चाहे जो भी सफाई दी जाए लेकिन एक बात तय है कि रिया लगातार मुंबई पुलिस के बड़े अधिकारियों के संपर्क में बनी हुई थी।



टैग्स