ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

राजधानी में 11 लोगों ने किया गैंगरेप, दोस्त के साथ निकली लड़की को बस स्टॉप से उठाया

RANCHI : राजधानी रांची में युवती से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 11 लोगों के द्वारा इस गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 11 आरोप

FirstBihar
Desk
2 मिनट

RANCHI : राजधानी रांची में युवती से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 11 लोगों के द्वारा इस गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

घटना रांची के कांके थानाक्षेत्र की है जहां बीती रात युवती अपने एक दोस्त के साथ संग्रामपुर गांव के बस स्टॉप पर खड़ी थी। कुछ लोग वहां आये और उसे उठाकर ले गये। इसके बाद किसी ईंट-भट्ठा पर ले गये। वहीं पर 11 लोगों ने मिलकर उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया।

हथियार के बल पर किडनैप कर गैंगरेप का शिकार हुई लड़की बचते-बचाते किसी तरह कांके थाना पहुंची और पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने देर रात तक छापेमारी कर 11 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। हालांकि,घटना के बारे में पुलिस पूरी जानकारी देने से बचती दिख रही है। 


टैग्स