ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलाBihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला

औरंगाबाद : राजस्व कर्मचारी ने मांगा घूस, बोला.. पैसे नहीं तो पत्नी को भेज दो

AURANGABAD : औरंगाबाद जिले में एक राजस्व कर्मचारी को कुछ मांगना भारी पड़ गया। औरंगाबाद में दाखिल खारिज के एक मामले में राजस्व कर्मचारी वीरेंद्र कुमार ने 2 हजार रुपये रिश्वत की मांग

औरंगाबाद : राजस्व कर्मचारी ने मांगा घूस, बोला.. पैसे नहीं तो पत्नी को भेज दो
Editor
2 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद जिले में एक राजस्व कर्मचारी को कुछ मांगना भारी पड़ गया। औरंगाबाद में दाखिल खारिज के एक मामले में राजस्व कर्मचारी वीरेंद्र कुमार ने 2 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में औरंगाबाद डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी वीरेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया है। मामला औरंगाबाद के कुटुंबा अंचल के राजस्व कर्मचारी से जुड़ा है। इस मामले में डीएम सौरव जोरवाल ने तत्काल प्रभाव से राजस्व कर्मचारी को सस्पेंड किया है। 


दरअसल औरंगाबाद के डीएम को राजस्व कर्मचारी वीरेंद्र कुमार से जुड़े की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि दाखिल खारिज के एवज में वह घूस की रकम मांग रहे हैं। इस मामले में एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया था। इसमें कुटुंबा थाना इलाके के मटपा पंचायत स्थित सिमरी कला गांव के रहने वाले एक शख्स से दाखिल खारिज के एवज में पैसे की मांग की जा रही थी। ऑडियो क्लिप में वीरेंद्र ने कहा था कि 4 लाख की जमीन खरीदना है तो 2 हजार तो देना ही होगा। 


इतना ही नहीं राजस्व कर्मचारी विरेंद्र कुमार ने यहां तक कहा कि अगर 2 हजार देने से गरीब हो जाते हो तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेज दो। अवैध वसूली का ऑडियो जिला प्रशासन के संज्ञान में आया। डीएम ने तत्काल इस मामले की जांच की और शुरुआती जांच में वीरेंद्र कुमार को दोषी पाते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। अब उनकी जगह वरीय उप समाहर्ता अमित कुमार सिंह कामकाज संभालेंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता