ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

राजाबाजार के एक लैब से कोरोना के कई फर्जी रिपोर्ट बरामद, एयरपोर्ट अथॉरिटी की शिकायत पर पुलिस ने की छापेमारी

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां फर्जी कोरोना रिपोर्ट बनाने का मामला सामने आया है। राजाबाजार के एक जांच घर में छापेमारी की गयी। जिला प्रशासन और शास्त्रीन

राजाबाजार के एक लैब से कोरोना के कई फर्जी रिपोर्ट बरामद, एयरपोर्ट अथॉरिटी की शिकायत पर पुलिस ने की छापेमारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां फर्जी कोरोना रिपोर्ट बनाने का मामला सामने आया है। राजाबाजार के एक जांच घर में छापेमारी की गयी। जिला प्रशासन और शास्त्रीनगर थाना पुलिस जब इस लैब में पहुंची तब कई फर्जी कोरोना रिपोर्ट बरामद हुए। हालांकि कि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने प्लाज्मा डायग्नोस्टिक लैब पर केस दर्ज कराया है। लैब पर फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट बनाने का आरोप लगा है। पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी की शिकायत पर पुलिस ने आज छापेमारी की। राजाबाजार स्थित लैब में जब छापेमारी की गयी तब कोरोना के कई फर्जी रिपोर्ट पुलिस को हाथ लगे। इस दौरान पुलिस ने कई गड़बड़ियां भी पाई।


लैब संचालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बता दें कि बीते दिनों पटना एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति कोरोना की जाली रिपोर्ट को लेकर पहुंचा था। जिसे पकड़ा गया था।  एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मामले की जांच की शिकायत की। जिसके बाद आज पुलिस ने राजाबाजार इलाके में छापेमारी की तब पता चला की पटना में कोरोना की जाली रिपोर्ट बेचने का धंधा धड़ल्ले से जारी है। यूं कहे की पटना में कोरोना के फर्जी रिपोर्ट का रैकेट चल रहा है। जो वैसे लोगों को कोरोना की फर्जी रिपोर्ट बनाते है जिन्हें पटना से बाहर जाने के लिए फ्लाइट पकड़ना होता है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें