ब्रेकिंग
पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦बिहार के इस एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत... दो कंपनियों ने लगाई बोली, रनवे से टर्मिनल तक होगा बड़ा बदलाव✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦बिहार के इस एयरपोर्ट की बदलेगी सूरत... दो कंपनियों ने लगाई बोली, रनवे से टर्मिनल तक होगा बड़ा बदलाव

रायपुर के कारोबारी का अपहरण मामला, सोनार गैंग से जुड़े 5 को पटना से पुलिस ने लिया हिरासत में

PATNA: पटना पुलिस ने रायपुर के बड़े कारोबारी प्रवीण सोमानी के अपहरण को लेकर पटना के गर्दनीबाग एरिया में छापेमारी की है. पुलिस ने 5 को हिरासत में लिया है. पांचों के बारे

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: पटना पुलिस ने रायपुर के बड़े कारोबारी प्रवीण सोमानी  के अपहरण को लेकर पटना के गर्दनीबाग एरिया में छापेमारी की है. पुलिस ने 5 को हिरासत में लिया है. पांचों के बारे में बताया जा रहा है कि चंदन सोनार गैंग से जुड़े हैं. इसी गैंग ने कारोबारी का छत्तीसगढ़ के रायपुर से अपहरण किया है. यह कार्रवाई पटना पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से की है. 

20 करोड़ की मांगी गई है फिरौती

सोमानी के परिजनों से इसके एवज में 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है. इसको लेकर  वैशाली के एक गांव से परिजनों को कॉल भी गया था.  इस हाईप्रोफाइल मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में पुलिस की किरकिरी हो रही है. जिसके बाद पूरा महकमा सोमानी को बरामद करने में जुटा हुआ है. इसको लेकर एसएसपी शेख आरिफ हुसैन खुद पटना आए हुए हैं. उनके साथ में रायपुर के एएसपी और डीएसपी रैंक अधिकारी के साथ फोर्स भी है.

बिहार के डीजीपी से मांगी मदद

रायपुर के एसएसपी सोमानी को बरामद करने के लिए बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से मदद मांगी हैं. इसको लेकर शनिवार को घंटों मिटिंग भी चली है. कई जगहों पर छापेमारी भी बिहार पुलिस के साथ की गई है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. 

सोनार गैंग पर आरोप

रायपुर पुलिस को जांच में पता चला है कि कुख्यात सोनार गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया है. पैसे को लेकर सोमानी के परिवार को वैशाली जिले के एक गांव से फोन भी किया गया था. पुलिस ने यह भी दावा किया है कि बिहार में उन्हें किसी राजनीतिक रसूखदार के फार्म हाउस में छिपाकर रखा गया है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है. लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. सोनार गैंग ने गुजरात के एक कारोबारी के बेटे का भी अपहरण कर वैशाली लाया. इसके अलावे झारखंड के एक नेता के बेटा का भी अपहरण कर फिरौती वसूली गई थी. 


टैग्स