ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

पुरूष वेश्या यानि जिगोलो बनने की चाह में फंस गया बिहार का युवक: मौज-मस्ती औऱ पैसे की चाह में गंवा बैठा लाखों रूपये

DESK: एक युवक को फोन पर ऑफर आया. जिगोला यानि पुरूष वेश्या बन जाओ. महिलाओं के साथ रोज मौज मस्ती करोगे. उपर से मोटी कमाई भी होगी. डबल फायदे के लालच में युवक ठगों के जाल में फंस

पुरूष वेश्या यानि जिगोलो बनने की चाह में फंस गया बिहार का युवक: मौज-मस्ती औऱ पैसे की चाह में गंवा बैठा लाखों रूपये
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: एक युवक को फोन पर ऑफर आया. जिगोला यानि पुरूष वेश्या बन जाओ. महिलाओं के साथ रोज मौज मस्ती करोगे. उपर से मोटी कमाई भी होगी. डबल फायदे के लालच में युवक ठगों के जाल में फंस गया. उसने मेहनत से कमाये गये लाखों रूपये भी गंवा दिये. 


बिहारी युवक के साथ हुआ वाकया

ये वाकया पवन कुमार पटेल नामक युवक के साथ हुआ है. पवन मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. लेकिन फिलहाल दिल्ली से सटे नोएडा के बरौला गांवकेकल्याण कुंज कॉलोनी में रह रहा है. पवन पटेल ने नोएडा के सेक्टर-49 थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस से शिकायत की है कि साइबर ठगों ने उसे जिगोलो यानि पुरूष वेश्या बनाने का झांसा देकर 1 लाख 54 हजार 430 रूपये ठग लिये हैं. ठगों ने उसे कई तरह के प्रलोभन दिये और पवन पटेल उसमें फंसकर अपना पैसा गंवा बैठा. 


नोएडा के सेक्टर 49 थाने के थानेदार अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक नेअपनी शिकायत में कहा है कि कुछ लोगों ने उससे संपर्क साधा और जिगोलो बनाने का प्रस्ताव दिया. उससे कहा गया कि एक बार उसका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा फिर उसकी पौ बारह है. महिलाओं के पास उसे भेजा जायेगा और बदले में उसकी मोटी कमाई होगी. पीड़ित युवक का कहना है कि ठगों ने कई मौकों पर उससे पैसे लिये. बारी बारी से उससे कुल 1,54,430 रुपये वसूले गये. युवक ने उन खातों का डिटेल दिया है जिनमें पैसे जमा कराये गये. 


नोएडा में जिगोलो बनाने का लालच देकर युवक से ठगी करने का ये पहला मामला सामने आया है. हालांकि देश के कई हिस्सों में ऐसे वाकये आ चुके हैं. बिहार के बिहारशरीफ में ऐसा ही लालच देकर एक युवक से मोटी रकम ऐंठ ली गयी थी. दरअसल देश में आजकल महिला वेश्या की तरह ही पुरुष वेश्या का धंधा फल-फूल रहा है. सुरक्षा एजेंसी, जिम और बॉडी बिल्डिंग की आड़ में यह धंधा चलाया जा रहा है. इसके लिए सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञापन दिया जाता है. हालांकि ज्यादातर मामले ठगी के ही होते हैं, जिनमें मौज मस्ती के साथ कमाई के लालच में युवक फंस जाते हैं.