ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में पुलिस टीम पर हमला मामले में एक्शन, करीब 100 आरोपियों में से 12 अरेस्ट

Bihar Crime News: पूर्णिया में डायल 112 पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब 100 आरोपियों में से 12 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हमले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर छापेमारी शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
पुलिस टीम पर हमला मामला
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुए डायल 112 की टीम पर हमला मामले में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले करीब सौ आरोपियों में से 12 को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


पुलिस के अनुसार,  11 जून को एक ट्रैक्टर और पुलिस की डायल 112 वाहन के बीच टक्कर हो गई थी। जिसके बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर सरकारी हथियार छीनने का प्रयास किया गया। इसके बाद डायल 112 गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आरोप है कि इन असमाजिक तत्वों द्वारा डायल 112 की गाड़ी से पेट्रोल चोरी भी की गई।


पुलिस की मानें तो साथ ही पुलिस की वाहन को आग लगाने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस बल तथा स्थानीय लोगों की मदद से बलपूर्वक रोका जा सका। मामले में 18 नामजद तथा 80 से 90 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। जिनमें से करीब 50 से अधिक लोगों की पहचान हो गई है। 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, बाकी अन्य अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।


पुलिस ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यह अफवाह फैलाया गया कि इस सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार दोनों लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद पूर्णिया का मंझेली मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस की टीम इस सूचना पर पहुंची थी जिसपर हमला किया गया। साफ हिदायत देते हुए कहा है कि पुलिस के विरुद्ध इस प्रकार के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता