ब्रेकिंग
बिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंताबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीBihar News : पटना रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दानापुर-पटना के बीच बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 22 नई ट्रेनें चलेंगीBihar News : सोमवार को पटना में सफर करना है? पहले देख लें कौन-कौन सी सड़कें बंद हैं, नहीं तो फंस जाएंगेBihar Weather Today: अगस्त में भी नहीं बरसे बदरा, बिहार में 43% बारिश की कमी; अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की चिंता

प्रेमिका के लिए प्रेमी ने की आत्महत्या, दूसरी जगह शादी 'सेट' होने से था 'अपसेट'

NAWADA: फोरलेन निर्माण कंपनी के कर्मचारी द्वारा प्रेम प्रसंग में आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना रजौली थाना क्षेत्र के अमावां मोड़ स्थित एनएच-31 की है। जहां दी

प्रेमिका के लिए प्रेमी ने की आत्महत्या, दूसरी जगह शादी 'सेट' होने से था 'अपसेट'
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA:  फोरलेन निर्माण कंपनी के कर्मचारी द्वारा प्रेम प्रसंग में आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना रजौली थाना क्षेत्र के अमावां मोड़ स्थित एनएच-31 की है। जहां दीबोर से बख्तियारपुर तक फोरलेन का निर्माण गाबर कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। मृतक कंपनी में मशीन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। उसकी पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी गुरुमुख सिंह के 25 वर्षीय पुत्र हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

मृतक के रूम पार्टनर की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का रहने वाला है। घटना के संबंध में सरबजीत ने बताया कि गाबर कंस्ट्रक्शन कंपनी में मशीन ऑपरेटर के पद पर हरप्रीत सिंह कार्यरत था। विगत तीन वर्षों से गांव की ही एक लड़की से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा थ। लड़की के घरवालों को जब दोनों के रिश्ते की जानकारी हुई तब लड़की के माता-पिता ने लड़की से मोबाइल छीन लिया था और उसकी शादी कही और तय कर दी थी। लड़की से बातचीत नहीं होने पर हरप्रीत सिंह अक्सर परेशान रहने लगा। बाद में लड़की ने खुद फोन करके बताया कि उनके माता-पिता कहीं दूसरे जगह उसका रिश्ता ठीक कर चुके है। इस बात को सुनते ही उसने खाना-पीना छोड़ दिया। लाख समझाने-बुझाने के बावजूद वह उसी लड़की के गम में डूबा रहता था।


रविवार की सुबह सरबजीत कैंटीन में नाश्ता करने चला गया। इस दौरान हरप्रीत रूम रूम पर अकेला था। हरप्रीत ने अकेलेपन का फायदा उठाकर खुद को कमरे को बंद कर लिया और पंखे से झुलकर आत्महत्या कर ली। नाश्ता करने के बाद जब सरबजीत पहुंचा तो अपने साथी को पंखे से लटका देख वह दंग रह गया। सहकर्मियों की मदद से उसे नीचे उतारा गया जिसके बाद अनुमंडलीय अस्पताल लेकर उसे पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना साथियों ने तत्काल कंपनी के प्लांट मैनेटर को दी। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची रजौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता