ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

मोतिहारी : प्रेमी के साथ फरार हुई नाबालिग लड़की पहुंची थाने, पुलिस की मौजूदगी में मौत से उठे सवाल

MOTIHARI : मोतिहारी से एक के चौका देने वाली खबर सामने आई है। पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना इलाके से एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई थी। प्रेमी के साथ फ

मोतिहारी : प्रेमी के साथ फरार हुई नाबालिग लड़की पहुंची थाने, पुलिस की मौजूदगी में मौत से उठे सवाल
Editor
2 मिनट

MOTIHARI : मोतिहारी से एक के चौका देने वाली खबर सामने आई है। पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना इलाके से एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई थी। प्रेमी के साथ फरार हुई लड़की दिल्ली चली गई। बाद में लड़की के पिता ने अपनी बेटी को नाबालिग बताते हुए लड़के के ऊपर केस दर्ज करा दिया। इस घटना के लगभग एक महीने बाद लड़का और लड़की दोनों वापस लौटे और सीधे कोटवा थाने पहुंच गए। इन दोनों ने पुलिस के सामने अपनी प्रेम कहानी बताई लेकिन में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में लड़की की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। 


लड़की नवादा गांव की रहने वाली बताई जा रही है जबकि लड़का मच्छरगावां का रहने वाला है। मच्छरगावां के रहने वाले सोनू कुमार के ऊपर नाबालिग लड़की के अपहरण का केस दर्ज कराया गया है। गुरुवार को दिल्ली से लौटने के बाद से जब दोनों थाने पहुंचे तो पुलिस ने लड़की के पिता को फोन कर थाना बुलाया। पिता के आने के बाद लड़की की तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद पुलिस ने लड़की को उसके पिता के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल पहुंचने के दौरान ही लड़की की मौत हो गई।


अपहरण का केस दर्ज होने के कारण एक तरफ प्रेमी जहां पुलिस के हिरासत में है तो वहीं दूसरी तरफ कोटवा थानाध्यक्ष नितिन कुमार का कहना है कि लड़की की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण पता चल पाएगा। मजिस्ट्रेट की निगरानी में मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम कराया गया है। पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।