ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पुलिसिया दबाव के बाद बेरमो विधायक के करीबी को अपहर्ताओं ने छोड़ा, आरोपी ने किया सरेंडर

BOKARO: अपहरण के 24 घंटे बाद पुलिस की दबिश के कारण अपहर्ताओं ने बेरमो विधायक के करीबी लक्ष्मण सिंह के दामाद रंजय को रिहा कर दिया। इस बात की जानकारी रंजय सिंह ने फोन कर परिजनों

पुलिसिया दबाव के बाद बेरमो विधायक के करीबी को अपहर्ताओं ने छोड़ा, आरोपी ने किया सरेंडर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BOKARO: अपहरण के 24 घंटे बाद पुलिस की दबिश के कारण अपहर्ताओं ने बेरमो विधायक के करीबी लक्ष्मण सिंह के दामाद रंजय को रिहा कर दिया। इस बात की जानकारी रंजय सिंह ने फोन कर परिजनों को खुद दी है। कहा है कि उसे छोड़ दिया गया है वो अभी आसनसोन में है। जबकि आरोपी सोनू ने बेरमो थाने में सरेंडर किया है। 


बता दें कि आरोपी सोनू और रंजय सिंह साथ मिलकर बिजनेस करता था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद उसे अगवा कर लिया गया था। रंजय सिंह के अचानक गायब होने के बाद परेशान परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। जिसके बाद इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी और सोनू पर रंजय सिंह के अपहरण का आरोप लगाया था। 


रंजय सिंह की सकुशल बरामदगी को लेकर रंजय सिंह के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया था। आरोपी सोनू के चाचा की दुकान पर धावा बोला था। कई घंटे परिजन दुकान पर ही बैठे रहे और रंजय की सकुशल बरामदगी की मांग करने लगे। उधर पुलिस भी रंजय की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। तभी पुलिस की दबाव को देखते हुए आरोपी सोनू ने सरेंडर कर दिया। 


उधर 24 घंटे के भीतर अपहर्ताओं ने रंजय को भी रिहा कर दिया। रंजय ने फोन करके परिजनों को इस बात की जानकारी दी कि वो अभी आसनसोल में है उसे छोड़ दिया गया है। रंजय की वापसी से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। इसके लिए वे पुलिस को धन्यवाद दे रहे हैं। वही बेरमो थानेदार रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले की जानकारी मीडिया को दी जाएगी। रंजय सिंह को आसनसोल से लाने के लिए परिजन रांची से निकल चुके हैं।