ब्रेकिंग
गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी

मुठभेड़ में मारा गया JJMP का एरिया कमांडर, राइफल-देसी कट्टा सहित कई सामान बरामद, पुलिस का सर्च अभियान जारी

DESK- पुलिस और JJMP नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एरिया कमांडर महेश भुइयां मारा गया। पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चोरहट जंगल में हुई मुठभेड़ के द

मुठभेड़ में मारा गया JJMP का एरिया कमांडर, राइफल-देसी कट्टा सहित कई सामान बरामद, पुलिस का सर्च अभियान जारी
Santosh Singh
1 मिनट


DESK- पुलिस और JJMP नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एरिया कमांडर महेश भुइयां मारा गया। पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चोरहट जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान अन्य साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के चोरहट गांव में कई नक्सली इक्कठा हुए है जो किसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल में ही नक्सलियों को घेर लिया तभी दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ में JJMP का एरिया कमांडर महेश भुइयां को पुलिस ने मार गिराया। जबकि अन्य साथी जंगल का सहारा लेते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक राइफल और देसी कट्टा सहित कई सामान बरामद किया है। फिलहाल पुलिस का सर्च अभियान पूरे इलाके में जारी है।