ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

पुलिस को देखते ही शराब तस्कर लहराने लगा देसी कट्टा, सिपाहियों ने दबोचा

ARWAL: अरवल में पुलिस ने शराब के धंधेबाज को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी मोहम्मद कासिम के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में परासी

पुलिस को देखते ही शराब तस्कर लहराने लगा देसी कट्टा, सिपाहियों ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल में  पुलिस ने शराब के धंधेबाज को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी मोहम्मद कासिम के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में परासी पुलिस और एलटीएफ की मदद परासी के लक्ष्मणपुर बाथे सोनटीय इलाके में  छापेमारी की गयी थी। इस दौरान एक शराब कारोबारी को देसी हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।


इस मामले में एसपी मोहम्मद कासिम ने बताया कि एलटीएफ के प्रभारी अर्जुन प्रसाद एवं परासी थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा, पुलिस अवर निरीक्षक मंगल सिंह के द्वारा परासी के लक्ष्मणपुर बाथे सोन तटीय इलाके में छापेमारी की गयी जहां एक शराब बनाने के धंधे में जुड़े  कारोबारी के यहां छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हाथ में लिए देसी कट्टा को लहराते हुए अनाप-शनाप बोलते हुए पुलिस को रुक जाने के लिए बोलने लगा लेकिन छापेमारी टीम में शामिल जबांज सिपाहियों ने सतर्कता एवं निडरता दिखाते हुए उस शराब तस्कर को एक देसी हथियार के साथ धड़ दबोचा। 


जिसके बाद शराब निर्माण स्थल की तलाशी ली गयी तो इस दौरान प्लास्टिक के पॉलिथीन में रखे करीब 3 लीटर देसी शराब और जमीन में गड़ा हुआ 2000 लीटर जावा महूआ बरामद किया गया। गिरफ्तार शराब के कारोबारी दिना चौधरी  पिता फेकन चौधरी ग्राम लोदीपुर थाना सहार जिला भोजपुर का रहने वाला है| फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता