ब्रेकिंग
Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar News: बिहार में 3818 ICT इंस्ट्रक्टरों की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश; युवाओं की बढ़ी चिंता✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar News: बिहार में 3818 ICT इंस्ट्रक्टरों की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश; युवाओं की बढ़ी चिंता

पुलिस की छापेमारी से पहले भागा आरोपी, दारोगा की संलिप्तता आने के बाद एसपी ने किया सस्पेंड

BETTIAH:- पुलिस छापेमारी की सूचना देकर आरोपी को भगाने वाले दारोगा को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। गोपालपुर थाना के दारोगा विजेंद्र प्रसाद सिंह पर कार्रवाई की गयी है। <br

पुलिस की छापेमारी से पहले भागा आरोपी, दारोगा की संलिप्तता आने के बाद एसपी ने किया सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH:- पुलिस छापेमारी की सूचना देकर आरोपी को भगाने वाले दारोगा को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। गोपालपुर थाना के दारोगा विजेंद्र प्रसाद सिंह पर कार्रवाई की गयी है। 


मामले में दारोगा की संलिप्तता सामने आने के बाद एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने निलंबित किया है। बताया जाता है कि कई संगीन मामलों में आरोपी फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने विशेष टीम का गठन किया था। 


4 जनवरी को सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय के नेतृत्व में गोपालपुर के कुछ अभियुक्तों को दबोचने के उद्धेश्य से पुलिस गई थी। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी और उसके परिजन घर से फरार हो गये। 


वहां की स्थिति को देख ऐसा लग रहा था कि घर वाले अभी-अभी यहां से फरार हुए हैं। इस पर टीम की सूचना लीक होने का संदेह हुआ। जिसकी जानकारी एसपी को दी गई। एसपी ने जब मामले की जांच कराई तो पता चला कि गोपालपुर के दारोगा विजेंद्र प्रसाद सिंह ने सूचना देकर आरोपी को भगाया था। जांच में दारोगा की संलिप्तता आने के बाद एसपी ने उसे निलंबित कर दिया। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता