ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

पुलिस कस्टडी से कैदी हुआ फरार, CCTV में कैद हुई तस्वीर

NAWADA: नवादा में पुलिस कस्टडी से कैदी फरार हो गया है। घटना नवादा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की है। जहां शराब मामले में गिरफ्तार कैदी के अचानक पुलिस कस्टडी से फरार हो

पुलिस कस्टडी से कैदी हुआ फरार, CCTV में कैद हुई तस्वीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा में पुलिस कस्टडी से कैदी फरार हो गया है। घटना नवादा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की है। जहां शराब मामले में गिरफ्तार कैदी के  अचानक पुलिस कस्टडी से फरार होने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी। कैदी के फरार होने की तस्वीर सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी।


फरार कैदी की पहचान नौशाद अंसारी के रूप में हुई है। जो गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव का रहने वाला है। शराब मामले में सीतामढ़ी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बुधवार को उसे कोरोना और मेडिकल जांच के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया था। 


तभी मौके पाकर नौशाद अंसारी ने हथकड़ी खोल लिया और मौके से नौ दो ग्यारह हो गया। कैदी के भागने के बाद अस्पताल में मौजूद सीतामढ़ी थाने की पुलिस के होश उड़ गये। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस उसे काफी देर तक खोजती रही लेकिन उसका अता-पता नहीं चल सका। बता दें कि पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी अपराधी हथकड़ी तोड़कर फरार हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता