ब्रेकिंग
'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल बेनकाब… गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, नवजात समेत 12 लाख कैश और वाहन बरामदपटना के मरीन ड्राइव पर खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ीRRB NTPC Vacancy 2026: रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका; जानें आवेदन प्रक्रियाजन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हुए निशांत कुमार, हाथ में माइक लेकर गाया भजन, युवाओं से नशे और तंबाकू से दूर रहने की अपील'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल बेनकाब… गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, नवजात समेत 12 लाख कैश और वाहन बरामदपटना के मरीन ड्राइव पर खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ीRRB NTPC Vacancy 2026: रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका; जानें आवेदन प्रक्रियाजन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन हुए निशांत कुमार, हाथ में माइक लेकर गाया भजन, युवाओं से नशे और तंबाकू से दूर रहने की अपील

पत्नी की हत्या के बाद पति ने थाने में किया सरेंडर, पत्नी के अवैध रिश्ते को लेकर घटना को दिया अंजाम, बेटी को भी मारने की कोशिश की

BHAGALPUR: भागलपुर में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक सनकी पति ने अपनी मासूम बच्ची के सामने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। इस

पत्नी की हत्या के बाद पति ने थाने में किया सरेंडर, पत्नी के अवैध रिश्ते को लेकर घटना को दिया अंजाम, बेटी को भी मारने की कोशिश की
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक सनकी पति ने अपनी मासूम बच्ची के सामने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना की प्रत्यक्षदर्शी खुद आरोपी की बेटी है जिसका कहना है कि पापा पहले मुझे मारने के लिए आए थे लेकिन जब मां ने विरोध किया तब उसने गले में रबड़ डालकर मां को मार डाला। आरोपी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र स्थित नीलकंठ नगर कॉलोनी में एक सनकी पति दीपक ने पहले अपने मासूम बच्ची को गला दबाकर मारने का कोशिश की जब पत्नी ने इसका विरोध किया तब उसने पत्नी नंदनी कुमारी की गले मे रबर का रस्सी से फांसी लगाकर हत्या कर दिया और पति दीपक इशाकचक थाने में जाकर सरेंडर भी कर दिया है।


बताया जाता है कि हत्यारे को इस बात का शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध किसी और से है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। शनिवार की रात भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और फिर उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी के सरेंडर किए जाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता