ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

हत्यारे पति को ग्रामीणों ने पकड़ा, हाथ पैर बांधकर पहले पीटा फिर किया पुलिस के हवाले

BEGUSARAI: पत्नी की हत्या करने के बाद एक महीने से फरार चल रहे आरोपी पति को आखिरकार ग्रामीणों ने धर दबोचा। पहले तो लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी फिर पुलिस के हवाले कर दिया।&nb

हत्यारे पति को ग्रामीणों ने पकड़ा, हाथ पैर बांधकर पहले पीटा फिर किया पुलिस के हवाले
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: पत्नी की हत्या करने के बाद एक महीने से फरार चल रहे आरोपी पति को आखिरकार ग्रामीणों ने धर दबोचा। पहले तो लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी फिर पुलिस के हवाले कर दिया। 


11 मार्च 2022 को पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हो चुके एक सनकी पति को एक महीने बाद भी पुलिस खोज पाने में नाकाम रही लेकिन ग्रामीणों ने आखिरकार हत्यारे पति को खोज निकाला। पहले उसकी लाठी-डंडे और रॉड से पिटाई कर दी फिर हत्यारे पति को पुलिस के हवाले किया। 


गौरतलब है कि लाखों सहायक थाना क्षेत्र के लालू नगर में 11 मार्च को आरोपी पति उजागर साह ने अपनी पत्नी निभा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी और घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। 


उसकी खोजबीन में पुलिस जुटी हुई थी लेकिन सफलता नहीं मिली। लेकिन आज गांव वाले उसकी तलाश में इधर उधर भटक रहे थे तभी सनकी पति सामने आ गया फिर क्या था गांव वालों ने उसे धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।  


आरोपी को लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर रेलवे गुमटी के पास लोगों ने पकड़ा था। आरोपी पति उजागर साह ने अपना जुर्म कबूला है। उसका कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने उसकी पत्नी को वेश्या बना दिया था। जिससे नाराज होकर उसने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 


वही ग्रामीणों का कहना था कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी फरार चल रहा था और इस दौरान अपने बच्चे को भी गोली मारने की कोशिश की थी। बेटे को मारने की कोशिश करने के बाद गांव वाले उसे पकड़ने में लगे थे और आखिरकार उजागर साह को पकड़ पाने में गांव वालों को सफलता मिल ही गयी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस भी लगी हुई थी लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। 

 हत्यारे पति को ग्रामीणों ने पकड़ा, हाथ पैर बांधकर पहले पीटा फिर किया पुलिस के हवालेहत्यारे पति को ग्रामीणों ने पकड़ा, हाथ पैर बांधकर पहले पीटा फिर किया पुलिस के हवाले

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें