ब्रेकिंग
छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया

पटना चाकूबाजी कांड का आरोपी गिरफ्तार, SIT की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता

पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुधांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। SIT ने तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र स्थित ऑटोमस रेस्टोरेंट के समीप 11 जून को हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सुधांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के अनुसार, घटना के बाद घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था।


SIT ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और आसूचना संकलन के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद 15 जून को छापेमारी कर आरोपी सुधांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।


जांच के दौरान घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।


सचिवालय-01 की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनु कुमारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।