ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

नाला सफाई के दौरान मजदूरों की मौत पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव, नगर निगम, SSP को भेजा नोटिस

PATNA: राजधानी पटना के वार्ड 56 स्थित रामकृष्ण नगर में मंगलवार को भूगर्भ नाले की सफाई के दौरान दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी थी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अब इस मामले पर

नाला सफाई के दौरान मजदूरों की मौत पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव, नगर निगम, SSP को भेजा नोटिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के वार्ड 56 स्थित रामकृष्ण नगर में मंगलवार को भूगर्भ नाले की सफाई के दौरान दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी थी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अब इस मामले पर संज्ञान लिया है। बिहार के मुख्य सचिव, पटना नगर निगम के आयुक्त और पटना एसएसपी को NHRC ने नोटिस भेजा है। 


मानवाधिकार आयोग ने मामले में घोर लापरवाही की बात कही है। बता दें कि 11 अप्रैल को जकारियापुर में भूगर्भ नाले की सफाई के दौरान दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी थी। मृतकों की पहचान सुल्तानगंज निवासी 30 वर्षीय मुन्ना रजक और नंदलाल छपरा के रहने वाले एक नाबालिग 14 वर्षीय रंजन रविदास के रूप में हुई थी। 


इस घटना को लेकर अन्य मजदूरों में काफी आक्रोश देखा गया था। मजदूरों का कहना था कि ठेकेदार नियमों का पालन नहीं करते हैं जिसके कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती है। सुरक्षा संबंधी उपकरण नहीं रहने के कारण दोनों मजदूरों की मौत नाले की सफाई के दौरान हुई थी। 


आक्रोशित मजदूरों ने मृतकों के परिजनों को नौकरी और मुआवजा दिये जाने की मांग की। अब इस मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। इस घटना को लेकर आयोग ने बिहार सरकार, पटना नगर निगम और पटना एसएसपी को नोटिस जारी किया है।   

टैग्स